असम : राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम गुवाहाटी ने असम कमांडो बटालियन में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए 13 दिसंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in के जरिए इन पदों के लिए 12 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
कांस्टेबल के कुल 2450 रिक्त पदों (Police Constable Recruitment 2021) पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें, पुरुष और ट्रांसजेंडर के लिए 2220 पद, महिला के लिए 180 पद और नर्सिंग के 50 पद शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि नर्सिंग पद के लिए अभ्यर्थी के पास नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के जरिए तैयार की गई मेरिट के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 13 दिसंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 12 जनवरी 2021
आधिकारिक वेबसाइट – slprbassam.in
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी की दुल्हनिया ने छुए तेजप्रताप के पैर, ऐसे किया रिएक्ट, देखें फोटो
इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को ले जा रहे वाहन पर लोगों ने बरसाए फूल…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BREAKING : : #TEJASHWIYADAV ने राजश्री संग की सगाई, देखें फोटो
इसे भी पढ़ें : किसान का आंदोलन स्थगित, जानिये किसान संगठनों ने क्या कहा
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों










