जमशेदपुर : टाटा स्टील में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.55 लाख रुपए ठगने वाला मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे। आरोपी विकास सिन्हा को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने उसके दो सहयोगी सूरज कुमार और नेहा कुमारी को पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया था। पिछले साल ठगी की शिकार हुई महिला ने विकास सिन्हा पर अपने बेटों को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि नेहा कुमारी के जरिए उसकी मुलाकात सूरज कुमार से हुई थी। सूरज कुमार ने उसके दोनों बेटों को टाटा स्टील में नौकरी लगवा देने की बात कही थी। नौकरी लगाने के लिए सूरज ने उससे 7,55,700 रुपए लिए। लेकिन पैसे देने के बाद भी बेटों की नौकरी नहीं लगी।
इतना ही नहीं पैसे वापस मांगने पर सूरज और नेहा ने महिला को पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान विकास का नाम भी सामने आया था। छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें : ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर टूटकर हुआ अलग
इसे भी पढ़ें : बदले गये मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह, हेमंत नगराले नये कमिश्नर










