spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड के प्रतिभा को मिला सम्‍मान, सीएम ने 27 खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड के प्रतिभा को हेमंत सरकार ने सम्‍मान देने का काम किया है। आज प्रोजेक्‍ट भवन में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सीएम हेमंत सोरेन ने सीधे नियुक्ति पत्र सौंपा। राज्‍य के खिलाड़ी उपेक्षित हो रहे थे। उनको नौकरी देने की मांग भी हो रही थी। सीएम हेमंत सोरेन ने इसपर सकारात्‍मक पहल करते हुए खेल के क्षेत्र में राज्‍य का नाम रौशन करने वाले 27 खिलाडि़यों को आज नियुक्ति पत्र सौंपा।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, झारखण्ड के खिलाड़ियों ने संसाधनों के अभाव में राज्य और देश का नाम रोशन किया, मगर इनकी प्रतिभा को कभी सम्मान नहीं मिला।

आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति प्रदान करने की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। अभी बहुत आगे चलना है।

झारखंड के खिलाड़ी दुनिया भर में दिखा रहे प्रतिभा हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां पिछड़े इलाकों से लड़कियां देश-दुनिया में अपना नाम कमा रही है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक उचित स्थान देने का काम शुरू किया है।

नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद हेमंत सोरेन कहा कि झारकंड केवल जमीन के अंदर से ही संसाधन से परिपूर्ण नहीं है। बल्कि जमीन के ऊपर भी इस राज्य में अभूतपूर्व प्रतिभा छिपी है।

राज्य में पहली बार सभी जिलों में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति गई थी। इन्हें मिला नियुक्ति पत्र लकी मंडल, मनीषा सिंह, वासिउल हसन, कुमारी प्रियंका, हिंदू मुंडा, अपर्णा कुमारी, जय लक्ष्मी लागुरी, कविता कुमारी, नवीन कुमार राम, देवानंद बास्के, सीमा कुमारी सिन्हा, तुलसी हेंब्रम, राहुल मिंज, ज्योति कुमारी, दीपक बहादुर तितुंग, राम कुमार भट्ट, आलोक लकड़ा, मोहम्मद आबूतालिब अंसारी, राजीव कुमार साहू, नूतन मंजू मिंज, प्रवीण अख्तर, प्रीति कुमार, विमला मुंडा, फनी भूषण प्रसाद, रीना कुमारी, समनलता मुर्मू, सुकमती पूर्ति, संगीता खलखो।

रांची में पोस्टिंग – 8

लखी मंडल, मनीषा सिंह, वसीऊल हसन, अर्पणा कुमारी, जयलक्ष्मी लगुरी, नवीन कुमार राम, देवानंद बास्के व सीमा सिन्हा

जमशेदपुर में पोस्टिंग – 8

तुलसी हेम्ब्रम, राम कुमार भट्ट, नूतन मिंज, परवीन अख्तर, प्रीति कुमारी, विमला मुंडा, फणीभूषण प्रसाद व सुमनलता मुर्मू

धनबाद में पोस्टिंग – 10

कुमारी प्रियंका, इंदु मुंडा, कविता कुमारी, राहुल मिंज, ज्योति कुमारी, दीपक बहादुर, आलोक लकड़ा, अबु तालिब अंसारी, राजीव साहू व संगीता खलखो

जिन खिलाड़ियों को नौकरी मिली है, उसमें 11 रांची, 3 धनबाद, 3 बोकारो, 3 पश्चिम सिंहभूम, 3 पूर्वी सिंहभूम, 2 सरायकेला-खरसावां व 1 दुमका के खिलाड़ी शामिल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...