Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। DGP तदाशा मिश्रा ने थानों में मुंशी के पद पर IRB, जैप और एसआईआरबी जवानों की पोस्टिंग से जुड़ा पुराना आदेश रद्द कर दिया। यह प्रतिनियुक्ति तत्कालीन DGP अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में की गई थी। आदेश लागू होते ही पुलिस विभाग के अंदर असहमति सामने आई। ADG जैप प्रिया दुबे ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को DIG(कार्मिक) को पत्र लिखकर कहा कि तबादला समिति की मंजूरी नहीं ली गई। जैप मुख्यालय की सहमति भी नहीं थी। थानों में मुंशी की पोस्टिंग का अधिकार केवल जिला एसपी को है। 25 सितंबर 2025 को 212 जवानों को थानों में मुंशी के पद पर तैनात किया गया था। इससे पहले जुलाई 2025 में 89 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी बिना जैप मुख्यालय की जानकारी के की गई थी। विवाद बढ़ने के बाद पूरे मामले की समीक्षा की गई। DGP ने स्पष्ट किया कि भविष्य में सभी पोस्टिंग नियमों के अनुसार और विभागीय सहमति से ही की जायेंगी पुलिस मुख्यालय के आदेश संख्या 1015/गो (25.09.2025) के तहत की गई सभी प्रतिनियुक्तियां अब निरस्त और रद्द कर दी गई हैं।












