चतरा : पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली। हथियार और गोली के साथ टीएसपीसी के 4 उग्रवादियों को पुलिस ने पकड़ा है। उग्रवादी लेवी के लिए टंडवा कोयलांचल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कोयला ढोने वाली गाड़ियों में आगजनी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के कुछ उग्रवादी टंडवा बड़कागांव के बॉर्डर पर स्थित गोंडा पहाड़ी पर जुटे हुए हैं। इसी सूचना पर एएसपी निगम प्रसाद व सीआरपीएफ 22 बटालियन बड़कागांव के सहायक समादेष्टा उत्तम कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गुरुवार की देर रात गोंडा पहाड़ी पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही उग्रवादी भागने लगे। जवानों ने खदेड़ कर सभी को पकड़ लिया।
Read More : #Hazaribagh : हाथों की मेहंदी से पहले धुल गया मांग का सिंदूर, दूल्हे को निगल गया कोरोना

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से 5.56 एमएम का दो रेगुलर इंसास, 5.56 एमएम का 178 चक्र जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक वायरलेस सेट, नक्सली रसीद, .315 बोर का 27 चक्र जिंदा कारतूस, 9 एमएम का चार चक्र जिंदा कारतूस व लेवी का छह हजार रुपए भी जब्त किया है। उक्त जानकारी SP ऋषभ कुमार झा ने दी।
गिरफ्तार उग्रवादियों में टंडवा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव निवासी सह संगठन का एरिया कमांडर जगरनाथ उर्फ आजाद व दिलीप उर्फ चट्टान, टंडवा के उतराठी गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह, केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू गांव निवासी अशोक गंझू और लावालौंग थाना क्षेत्र के गोदिया गांव निवासी पांडू उर्फ नितेश गंझू शामिल है। जगरनाथ व अशोक के विरूद्ध टंडवा, पिपरवार, बडकागांव थाना में सात से अधिक मामले दर्ज हैं।
Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…
इसे भी पढ़ें : रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…






