Ranchi : चोरी की ज्वेलरी को गला कर उसे बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा। आरोपी प्रदीप विलास ठोंबरे अपर बाजार में एक गहने की दुकान में गलाई का काम करता है। अपराधियों ने 11 मई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सेंट्रल अशोका के पास नीरज सिंह के मकान में गहने की चोरी कर ली थी। अपराधियों ने चोरी के गहनों को गलाकर बेचने के लिए प्रदीप को दे दिया था।
Read More : सोई बच्ची को चुपके से गोद में उठा ले गया… देखिये, कैसे हैवान ने ले ली बच्ची की जान
Read More : #CM के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और #SP में चले लात-घूंसे (देखें वीडियो)
चोरी की इस वारदात में अरगोड़ा पुलिस ने छोटू कुमार वर्मा, संतोष कुमार राठौर, प्रदीप कुमार सोनी, अर्जुन चंद्रपाल और शिवा कुमार साव गिरफ्तार कर कर लिया था। पूछताछ में सभी ने बताया कि चोरी के गहने को गलाकर बेचने के लिए उसने प्रदीप विलास ठोंबरे को दिया है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना चौक के पास राज वर्मा के मकान में किराये पर रहता है। गिरफ्तार अपराधियों के बयान पर पुलिस ने प्रदीप को ढूंढना शुरू किया। हरमू के ईमली चौक से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने पुलिस को बताया कि गहनों को गलाकर बेच दिया और पैसा छोटू कुमार वर्मा को दे दिया। प्रदीप विलास ठोंबरे महाराष्ट्र के सतारा जिले के तहसील खटाव के ठोंबरेबाड़ी का रहने वाला है।








