पलामू : पुलिस और जेजेएमपी – JJMP उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ गुरुवार तीन दिसंबर की सुबह चौकी थाना क्षेत्र के घने जंगल में हुई। इस मुठभेड़ में एके-47 सहित कई हथियार बरामद होने की सूचना है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पलामू एसपी संजीव कुमार पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।
JJMP उग्रवादियों की सूचना पर चलाया गया था अभियान
जिले के वरीय पुलिस अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी थाना क्षेत्र के जंगल में जेजेएमपी के उग्रवादी घूम रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।
इसे भी पढ़ें : PLFI और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो धराए, हथियार बरामद
उग्रवादियों के खिलाफ जारी है सर्च अभियान : एसपी
पलामू एसपी संजीव कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जेजेएमपी उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की ओर से उग्रवादियों को पकड़ने के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही एसपी ने बताया कि जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : …और फौजी ने चुनी मौत की पोस्टिंग










