Kohramlive : अगर आप सरकारी नौकरी की खोज में हैं तो PNB (पंजाब नेशनल बैंक) आपके लिये शानदार अवसर लेकर आया है। PNB ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 350 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिये आवेदन शुल्क 1180 रुपये लगेंगे। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को 59 रुपये देना होगा। चयन के लिये ऑनलाइन परीक्षा होगी। वहीं, इंटरव्यू ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि अप्रैल या मई में होगी।
भर्ती से जुड़ी खास जानकारी
- कुल रिक्तियां: 350
- पंजीकरण तिथियां: 3 मार्च से 24 मार्च 2025
- शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार अलग-अलग
- आयु सीमा: 25-38 वर्ष (पद के अनुसार अलग-अलग)
कैसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जायें।
- वहां दिये गये आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फीस भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिये आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।
इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी हा’दसों का ‘ब्लैक स्पॉट’, समय रहते नहीं जागे तो…
इसे भी पढ़ें :रांची में 1 किलो सोने की चोरी, चौंक जायेंगे…
इसे भी पढ़ें :फूल गिरते ही पूरी होती मनोकामना, क्या बोले पुजारी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झुलसाने लगी मार्च की धूप, गर्मी और सितम ढायेगी, कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें :18 लाख के इनामी के पास मिला धांसू अमेरिका निर्मित राइफल…














