GODDA : हैलो! मैं विविध भारती से बोल रहा हूं…यह आवाज अब गोड्डावासियों को आकाशवाणी के जरिए FM पर सुनने को मिलेगी। आज पीएम मोदी ने देश में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 100 वाट कैपेसिटी के 91 FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन किया। 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में इन FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया। जिसमें झारखंड के तीन जिलों को एफएम की सौगात मिली, उसमें गोड्डा भी एक है। मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे लगातार एफएम के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने गोड्डा में एफएम रेडियो की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद दिया है। प्रसार भारती का पहले से ही गोड्डा में कार्यालय है। उसी में अब 103.6 मीटर फ्रीक्वेंसी पर एफएम गोड्डा जिला मुख्यालय से 20 किमी की दूरी तक सुनाई देगा। कार्यक्रम दिल्ली से प्रसारित होंगे। लोग विविध भारती और संगीत के अलावा समाचार भी एफएम पर सुन पाएंगे। एफएम को लेकर रांची की टीम ने गोड्डा का दौरा भी किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी की देन गोड्डा के एफ़एम रेडियो स्टेशन के उद्घाटन समारोह में । गोड्डा के लोगों में ज़बरदस्त उत्साह@narendramodi @PMOIndia @ianuragthakur pic.twitter.com/JtHbu1EZDR
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 28, 2023
Inauguration of 91 FM transmitters will revolutionise the radio industry in India. https://t.co/wYkBbxGHqT
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2023
PM ने कही यह बात
- डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए लिसनर भी दिए हैं, और नई सोच भी दी है। देश में हुए टेक रिवोल्यूशन ने रेडियो और FM को नया अवतार दिया है। इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं बल्कि ऑनलाइन FM और पॉडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है।
- ऑल इंडिया रेडियो की FM सर्विस का विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए तोहफे की तरह है।
- अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर मन की बात का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं। मन की बात का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य और कलेक्टिव ड्यूटी से जुड़ा रहा।
- FM ट्रांसमिशन से बन रही इस कनेक्टिविटी का एक और आयाम है। देश की सभी भाषाओं और विशेष तौर पर 27 बोलियों वाले इलाकों में इन FM ट्रांसमिशन्स से प्रसारण होगा। इसका मतलब ये कनेक्टिविटी सिर्फ संवाद के साधन को ही आपस में नहीं जोड़ती बल्कि लोगों को भी जोड़ती है।
इसे भी पढ़ें :धनबाद रेलवे स्टेशन पर अचानक मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सड़कों पर उतरे लोग
इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, उड़ गये चिथड़े…
इसे भी पढ़ें :आनंद मोहन की रिहाई पर छलक आये DM की बेवा और बेटी के आंसू… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :रांची के अनगड़ा में सनसनी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :एक के बाद एक 7 गाड़ियां आपस में टकराई…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : अब राशन के साथ मिलेंगे 3 सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त…
इसे भी पढ़ें : फिर पलटी मारेगा मौसम, 7 जिलों में तेज आंधी, बारिश का अलर्ट








