spot_img
spot_img

PM का बड़ा संदेश, ‘कोरोना जैसी चुनौती, देश रहे तैयार’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर बड़ा और साफ संदेश दिया। उन्होंने इस संकट को कोरोना महामारी जैसी वैश्विक चुनौती बताते हुये कहा कि “हमें फिर उसी तरह एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।” PM मोदी ने साफ किया कि इस युद्ध का असर लंबे समय तक दुनिया और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य पर असर से तेल, गैस और व्यापार प्रभावित हो सकता है, लेकिन सरकार सप्लाई चेन को बनाये रखने में जुटी है ताकि पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी न हो। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 3.75 लाख भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है और खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही देश में कच्चे तेल का बड़ा भंडार, वैकल्पिक ऊर्जा और मजबूत आपूर्ति तंत्र इस संकट से निपटने में मदद कर रहे हैं। PM ने साफ कहा कि भारत शांति के पक्ष में है और इस संकट का समाधान सिर्फ कूटनीति और बातचीत से ही संभव है। साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की कि धैर्य, संयम और एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करें।

इसे भी पढ़ें : नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों है इतना खास? जानें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...