- पहली मार्च को नरेंद्र मोदी ने ली थी पहली डोज
kohramlive desk : देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन लगाने की रफ्तार भी तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। उन्होंने बिगत 1 मार्च को पहली डोज ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत बायोटेक का बनाया कोवैक्सीन टीका लगवाया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीएम को कोविड टीके की दूसरी खुराक पंजाब की नर्स निशा शर्मा ने दी। इस दौरान उनके साथ पुडुचेरी की नर्स पी. निवेदा भी मौजूद थीं।
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेने ने डोनेट किया ब्लड, कहा- रक्तदान संजीवनी का कार्य करता है
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी लोागें को दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे को-विन एप पर पंजीकरण करवाकर टीका लें, क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक है, जिसके जरिये कोरोना वायरस को हराया जा सकता है।
Got my second dose of the COVID-19 vaccine at AIIMS today.
Vaccination is among the few ways we have, to defeat the virus.
If you are eligible for the vaccine, get your shot soon. Register on https://t.co/hXdLpmaYSP. pic.twitter.com/XZzv6ULdan
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2021
इसे भी पढ़ें :राजधानी में इस स्कूल के पास मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी
नर्स ने कहा- पीएम को टीका देना यादगार
पीएम नरेंद्र मोदी को टीका देनेवाली नर्स निशा शर्मा ने ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीके की दूसरी डोज दी। उन्होंने हमसे बात की। उन्हें वैक्सीन देना और उनसे मिलना मेरे लिए यादगार लम्हा है।






