रांची : कोरोना महामारी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार चिंतित है। पीएम मोदी ने गुरुवार को कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक भी। उन्होंने वैक्सीनेशन पर जोर देने के साथ-साथ कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मियों को कोई और जिम्मेवारी न देने को कहा। इसके साथ ही लगातार सभी राज्यों के सीएम से बात कर स्थिति की जानकारी लेते रहते हैं। पीएम मोदी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने से भी बात की। जिसकी जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया पर साधा की। सीएम पीएम की बातों से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते।
आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 6, 2021
Read More : #Hazaribagh : हाथों की मेहंदी से पहले धुल गया मांग का सिंदूर, दूल्हे को निगल गया कोरोना
Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा
यहां याद दिला दें कि राज्य के सीएम हेमंत सोरेन से लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार केंद्र पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते रहते हैं। वैक्सीन से लेकर रेमडेसिविर की उपलब्धता को लेकर भी बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर निशाना साधा है।














