Kohramlive : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में हुआ। इसमें भारत के पीएम मोदी समेत 700 से ज्यादा वर्ल्ड लीडर मौजूद हैं। पीएम मोदी ने आबे को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आबे की 8 जुलाई को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो से मिले पीएम मोदी
मंगलवार को पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात भी की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि प्रधानमंत्री किशिदा के साथ सार्थक बैठक हुई है। हमने विभिन्न द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा की। मैंने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान की दोस्ती ने एक वैश्विक प्रभाव पैदा करने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान के संबंध और गहरे होंगे। हम विश्व में समस्याओं के समाधान में उचित भूमिका निभाने के लिए समर्थ बनेंगे। द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी और फुमियो किशिदा के बीच दोनों देशों में संबंधों को गहरा करने के विचारों पर चर्चा हुई।
इसे भी पढ़ें : बीमार क्या पड़ा भाभी को डायन बोल मार डाला…
इसे भी पढ़ें : ‘मेरे जिस्म से खेला फिर छोड़ दिया’ लिख फंदे पर झूल गई वंदना… देखें
इसे भी पढ़ें : हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास
इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…
इसे भी पढ़ें : रांची से तमिलनाडु के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना… देखें
इसे भी पढ़ें : रजनीकान्त के बाद अब इन्हें नवाजा जाएगा ‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से… जानें
इसे भी पढ़ें : एक्शन में सीओ, बालू माफिया में खलबली… देखें
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर








