spot_img

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर पीएम ने जताया शोक

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार शाम अंतिम सांस ली। शनिवार को हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। 25 अगस्त को उन्हें कोरोना संक्रमण का पता चलने पर अगले दिन गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। कोरोना के चलते दूसरे कॉम्प्लिकेशंस होने की वजह से उन्हें 2 महीने अस्पताल में रखने के बाद 25 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी। बता दें कि उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक चल रही थी। यही वजह है कि राज्य के सीएम अपना डिब्रूगढ़ दौरा बीच में ही छोड़ गुवाहाटी वापस लौट आए थे।

इसे भी पढ़ें :रानी Laxmibai की हमशक्ल थीं झलकारी बाई, जयंती आज

अरुण गोगोई असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे. वे 2001 से 2016 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. वे कांग्रेस पार्टी के नेता थे. वे लगातार 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे. तरुण गोगोई का जन्म एक अप्रैल 1936 में हुआ था. उनके पिता डॉक्टर थे. उन्होंने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ली थी. वे छह बार लोकसभा के सदस्य चुने गये थे. तरुण गोगोई ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और नरसिंह राव के साथ भी काम किया था.

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

तरुण गोगोई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, ”श्री तरुण गोगोई जी एक लोकप्रिय नेता और एक वयोवृद्ध प्रशासक थे, जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।”

इसे भी पढ़ें :36 की हुई Nayanthara, साउथ की हैं हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस

निधन पर भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- वह मेरे लिए बुद्धिमान शिक्षक थे

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि तरुण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम के सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया था। मेरे लिए, वह एक महान और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उन्हें बहुत प्यार करता था और उसका सम्मान करता था। मैं उन्हें हमेशा याद करूँगा।

इसे भी पढ़ें :Indira Gandhi के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में संदेशों की बौछार

असम के विकास में उल्लेखनीय योगदान : राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्तित्व के साथ उन्होंने असम के विकास और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

इसे भी पढ़ें :International Men’s Day 2020: जानें इतिहास, महत्व और थीम

प्रियंका गांधी ने भी जताया शोक 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तरुण गोगोई असम की लोकप्रिय एवं सर्वमान्य आवाज थे। एक कर्मठ कांग्रेसी नेता जिन्होंने अपना पूरा जीवन असम के लोगों की सेवा और सबके बीच प्रेमभाव स्थापित करने में न्योछावर कर दिया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देतू हूं और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता एक्‍टर Soumitra Chatterjee

इसे भी पढ़ें :

80s Retro AI फोटो का ट्रेंड पड़ सकता है भारी! CID ने जारी किया अलर्ट…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के...

तमन्ना भाटिया के नाक तक सिंदूर ने खींचा ध्यान, लुक वायरल…

Kohramlive : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म...

अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 25 लोग, मची अफरा-तफरी…

Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM...

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

80s Retro AI फोटो का ट्रेंड पड़ सकता है भारी! CID ने जारी किया अलर्ट…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के...

तमन्ना भाटिया के नाक तक सिंदूर ने खींचा ध्यान, लुक वायरल…

Kohramlive : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म...

अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 25 लोग, मची अफरा-तफरी…

Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM...

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...