spot_img

Indira Gandhi के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में संदेशों की बौछार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : पूर्व पीएम Indira Gandhi के जन्मदिन पर आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने 19 नवंबर को शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। अपने पिता जवाहर लाल नेहरू से राजनीति में उन्हें विरासत में मिली थी।

Indira ने अपने सख्त फैसलों से सबको चौंकाया था 

पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। एक समय ‘गूंगी गुड़िया’ कही जाने वाली इंदिरा ने अपने कई सख्त फैसलों से सबको चौंका दिया था। 1971 में पाकिस्तान से युद्ध के बाद बांग्लादेश को अलग देश बनाने के बाद से उन्हें आयरन लेडी कहा जाने लगा था। हालांकि इमरजेंसी के बाद से उन पर सवाल उठने शुरू हो गए।

PM Modi ने किया नमन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi जी को उनकी जयंती पर नमन।’

इसे भी पढ़ें : Corona Vaccine : भारत व चीन शुरू कर सकते हैं स्‍पुतनिक-5 का प्रोडक्‍शन

राहुल गांधी ने अपनी दादी को याद कर किया ट्वीट 

अपनी दादी इंदिरा को याद करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ट्वीट कर कहा, ‘एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूपा इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूं।

कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं 1959 में

Indira Gandhi 1959 में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गई थीं। पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद जब लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने तो इंदिरा ने उनके अनुरोध पर चुनाव लड़ा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं। साल 1966 से 1977 और 1980 से 1984 के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की सत्ता संभाली। ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद वे सिख अलगाववादियों के निशाने पर आ गई थीं। 31 अक्तूबर 1984 को उनके दो सिख अंगरक्षकों ने ही उनकी हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़ें : 36 की हुई Nayanthara, साउथ की हैं हाइएस्ट पेड एक्सट्रेस

spot_img

Related articles:

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी

तेहरान पर बरसीं मिसाइलें, ईरान ने कहा, “जवाब देंगे और जोरदार देंगे”…

Kohramlive : दुनिया की धड़कनें तेज हो गई हैं,...

PM मोदी के इंस्टाग्राम पर मचा तहलका

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम...