spot_img

राष्ट्र प्रेरणा स्थल से PM मोदी की हुंकार, बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया और बोले कि एक परिवार ने देश को बंधक बना लिया था, भाजपा की सरकार ने देश को उससे मुक्त कराया। उन्होंने परिवारवाद की राजनीति को घेरते हुये कहा कि यह असुरक्षा से घिरी होती है, दूसरों को आगे बढ़ता देखकर लकीर छोटी करने की सोच रखती है। इसी मानसिकता ने राजनीतिक छुआछूत को जन्म दिया। PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस या सपा से कोई उम्मीद नहीं कर सकता, इनके राज में भाजपा नेताओं को सिर्फ अपमान मिला। आज डबल इंजन सरकार का सीधा फायदा यूपी को मिल रहा है उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं यूपी से सांसद हूं। यहां के मेहनतकश लोग नया भविष्य लिख रहे हैं। PM मोदी ने कहा कि आज यूपी की चर्चा विकास के लिये होती है। पर्यटन मानचित्र पर यूपी तेजी से उभर रहा है। अयोध्या का राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम यूपी की पहचान अब दुनिया तक पहुंच रही है। PM मोदी ने कहा कि भाजपा ने हर योगदान को सम्मान दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा कर्तव्य पथ पर है, अंडमान में तिरंगा फहराने वाले स्थान पर भी उनकी प्रतिमा है। आंबेडकर की विरासत को मिटाने की कोशिश हुई, लेकिन भाजपा ने उसे संभाल कर रखा। PM मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी में ब्रह्मोस मिसाइल की बड़ी भूमिका है। ब्रह्मोस का निर्माण लखनऊ में हुआ।लखनऊ अब सिर्फ नवाबी शहर नहीं, बल्कि डिफेंस हब बन रहा है। प्रधानमंत्री ने योजनाओं का जिक्र करते हुये कहा कि जीवन ज्योति योजना से 25 करोड़ से अधिक गरीब जुड़े, दुर्घटना बीमा से 55 करोड़ लोग लाभान्वित हुये, करीब 25 हजार करोड़ रुपये का भुगतान सीधे गरीब परिवारों के काम आया।

PM मोदी ने कहा कि 2000 के बाद से अब तक 8 लाख किमी ग्रामीण सड़कें बनी, इनमें से 4 लाख किमी सड़कें पिछले 10 वर्षों में बनीं। यूपी एक्सप्रेसवे निर्माण में नया कीर्तिमान बना रहा है। कई शहरों में मेट्रो नेटवर्क तेजी से विस्तार में है। PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुये कहा कि टेलीकॉम को रफ्तार देने की नींव अटल जी ने रखी, आज भारत दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल निर्माता देशों में है। गुजरे 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक पहचान बनाई।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई