Kohramlive Desk : PM Modi कल यानी पहली अक्टूबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सर्विस की शुरुआत करेंगे। प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO) ने यह जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री को राजधानी के द्वारका सेक्टर 25 में दिल्ली मेट्रो के आगामी स्टेशन की एक भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं के कामकाज का प्रदर्शन किया जाएगा। 5G टेक्नोलॉजी की मदद से बिना किसी रुकावट के हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह टेक्नोलॉजी जगत में एक क्रांति है।
आम लोगों की पहुंच में लगेगा समय
मिली जानकारी के अनुसार, सुरंग के अंदर 5जी सेटअप में दूरसंचार उपकरण, कैमरा, ऑप्टिकल फाइबर केबल शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो ने 5जी प्रदर्शन के लिए साजोसामान मुहैया कराया है। एक्सपोर्ट्स का मानना है कि कॉमर्शियल 5G सर्विस की कल शुरुआत होने जा रही है, हालांकि इसे आम लोगों तक पहुंचने एक साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है।
क्या होगा फायदा?
मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 5G नए आर्थिक अवसरों और सामाजिक लाभों को प्राप्त कर सकता है, जो इसे भारतीय समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति बनने की क्षमता प्रदान करता है। ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। भारत पर 5जी से आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें : मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :बकरी के चक्कर में मारा गया बाप, बेटा अस्पताल में…
इसे भी पढ़ें :बीबी-बच्चों संग दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकले सीएम हेमंत सोरेन, देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें :स्पैम कॉल से बचाने के लिए Truecaller ने लॉन्च किया नया सिस्टम! जानें कैसे करेगा काम
इसे भी पढ़ें : CDS अनिल चौहान ने संभाला पदभार, बोले- ‘हम सभी कठिनाइयों का मिलकर करेंगे सामना’
इसे भी पढ़ें :पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी घूस लेते धराये, 50 हजार लेते ACB ने रंगेहाथ दबोचा
इसे भी पढ़ें :इंतेजार की घड़ी खत्म, 10 अक्टूबर से JPSC में इंटरव्यू शुरू
इसे भी पढ़ें :पेट में बच्चा ठहरते ही बदल गया आशिक, कर गया भयानक कांड, देखें…












