Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आने को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। करीब 660 करोड़ की लागत से बनी होमी भामा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर के उद्घाटन PM मोदी करेंगे। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के मुल्लापुर में यह कैंसर अस्पताल बनाया है। टाटा मेमोरियल सेंटर संस्थान द्वारा बनाये गये इस कैंसर अस्पताल में 300 बेड की क्षमता है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में कैंसर रोगियों के इलाज के सभी उपकरण लगाये गये हैं। एमआरआई, सीटी, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी और ब्रैकीथेरेपी से लेकर हर तरह की जांच और इलाज की सुविधा होगी। यहां कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण भी शामिल है।

चंडीगढ़ का यह अस्पताल अब कैंसर केयर का हब बनेगा। अस्पताल में कीमोथेरेपी के लिए एक डे केयर सुविधा होगी, जबकि बायोप्सी और मामूली सर्जरी के लिए माइनर ओटी होगा। इस अस्पताल से पड़ोसी राज्यों के कैंसर मरीजों को भी काफी मदद मिलेगी। वहीं कैंसर देखभाल और उपचार के ‘केंद्र’ के रूप में भी कार्य करेगा।


इसे भी पढ़ें : झारखंड के बच्चे अब पढ़ेंगे विदेशों में, हेमंत सरकार और FCDO के बीच हुआ MOU
इसे भी पढ़ें : जेजे कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की दर्दनाक मौत…देखें








