- क्वाड के वर्चुअल सम्मेलन में इंडिया, जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के प्रमुखों ने लिया भाग
कोहराम लाइव डेस्क : क्वाड के पहले वर्चुअल सम्मलेन में प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेते हुए कोविड-19 के खिलाफ जंग में एकजुटता के महत्व को रेखांकित किया हैं। कहा कि हमने COVID-19 वैक्सीन की सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लैंडमार्क साझेदारी शुरुआत की है। भारत की वैक्सीन उत्पादन की क्षमता को जापान, यूएस और ऑस्ट्रेलिया की मदद से और अधिक विस्तारित किया जाएगा, ताकि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों की सहायता की जा सके।
इसे भी पढ़ें : भाई ने बहन का किया रेप, गांववालों ने कूट-कूटकर पहुंचा दिया यहां…
क्वाड में चार बड़े देश शामिल
गौरतलब है कि क्वाड चार देशों का एक समूह है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान जैसे चार प्रमुख देश हैं। इस वर्चुअल सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने भाग लिया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है वैश्विक स्तर पर इस मंच का कितना बड़ा महत्त्व होगा।
इसे भी पढ़ें : फेल करने की धमकी देकर नाबालिग को हवस का शिकार बना रहा था शिक्षक, पिता ने देखा… फिर हुआ ये…
क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे पर हुई चर्चा
सम्मेलन में चारों वैश्विक नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। एक स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को सहयोग देने पर सहमति जताई। इसके अलावा, समुद्री सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मसलों पर भी बात हुई।












