PM मोदी बोले, युवा शक्ति सपना जरूर साकार करेगी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 को संबोधित करते हुये PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति भारत को एक विकसित राष्ट्र बनायेगी। उन्होंने कहा, डेटा की गणना करने वाले लोग सोच सकते हैं कि यह असंभव है, लेकिन मैं जानता हूं कि यह लक्ष्य भले ही बड़ा हो, असंभव नहीं है। PM मोदी ने कहा कि आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा है, उन्हें नमन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद को देश के युवाओं पर बहुत भरोसा था।  स्वामी जी कहते थे कि मुझे युवा पीढ़ी पर भरोसा है, मेरे कार्यकर्ता युवा पीढ़ी से आएंगे… PM मोदी ने कहा कि जैसे विवेकानंद जी को आप पर भरोसा था, मुझे भी विवेकानंद जी पर भरोसा है। मुझे उनकी कही हर बात पर भरोसा है। स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं के लिये जो भी सोचा और कहा है, उस पर मुझे पूरी आस्था है। भारत आज कितने ही सेक्टर्स में अपने लक्ष्यों को तय समय से भी पहले हासिल करके दिखा रहा है। भारत की युवा शक्ति विकसित भारत का सपना जरूर साकार करेगी। इससे पहले, विकसित भारत युवा नेता संवाद के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने भारत मंडपम में जुटे युवाओं को बताया कि टेक्नोलॉजी आज की पहली जरूरत है।

इसे भी पढ़ें :बढ़ गये पेट्रोल के दाम, अपने शहर का दाम… जानें

इसे भी पढ़ें :दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे रघुवर दास… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :पहली वर्षगांठ पर रामलला का महाभिषेक… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...

गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC अनन्य मित्तल ने...