Kohramlive : बंगाल के बैरकपुर की धरती पर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1857 में इसी बैरकपुर ने आजादी की पहली चिंगारी को हवा दी थी और आज यही धरती बंगाल में बदलाव की आग को तेज कर रही है। चुनावी रैली में एक ही नारा गूंजा, “पलटनो दरकार, चाई बीजेपी सरकार।” PM मोदी ने दावा किया कि बंगाल की फिजाओं में अब सिर्फ बदलाव की बात है। 4 मई को नतीजे आयेंगे और मैं फिर यहां शपथ समारोह में शामिल होने आऊंगा।
PM बोले, ये मेरे लिये खजाना हैं…
PM मोदी बोले, रैलियों में मिले पत्र, तस्वीरें, ये मेरे लिये खजाना हैं। रात में उन्हें पढ़ता हूं, समझता हूं। उन्होंने कहा कि जनता ही मेरा परिवार है और उनके बीच रहकर ही सुकून मिलता है। रैली से पहले PM मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक थंथानिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 300 साल पुराना ये मंदिर आस्था का गहरा केंद्र माना जाता है। इस सीट पर सियासत की जंग भी कम दिलचस्प नहीं है, भाजपा से कौस्तव बागची, तृणमूल कांग्रेस से राज (राजू) चक्रवर्ती एवं सीपीआई(एम) से सुमन रंजन बंद्योपाध्याय के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
29 अप्रैल को दूसरे चरण की चुनाव है। 4 मई को नतीजे आयेंगे।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : कांके की बेटी अब एशिया में लहरायेंगी तिरंगा…
इसे भी पढ़ें : Bokaro : अकाउंट सेक्शन में तैनात जवान कर रहा था गोलमाल, खुला राज…








