Bokaro : बोकारो(Bokaro) के चर्चित ट्रेजरी घोटाले में CID को बड़ी कामयाबी मिली है। SIT ने मुख्य आरोपी के करीबी सहयोगी सतीश कुमार उर्फ सतीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सतीश कुमार होमगार्ड जवान है और बोकारो एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त था। CID जांच से खुलासा हुआ है कि यह मामला केवल घोटाला नहीं, सरकारी Integrated Financial Management System में बड़ी छेड़छाड़ का भी है। फर्जी बिल, जाली दस्तावेज और डेटा में बदलाव कर करोड़ों की निकासी की गई।
Bokaro ट्रेजरी घोटाले का राज खुला
गिरफ्तार जवान सतीश कुमार के बैंक खाते में करीब 1.06 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन मिला। CID ने तुरंत कार्रवाई करते हुये 43 लाख रुपये फ्रीज कर दिये हैं। CID को जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह एक संगठित गिरोह था। कई लोग प्रशासनिक पदों पर रहते हुये इस खेल में शामिल रहे। CID अब उन तरीकों की जांच कर रही है, जिनसे डेटाबेस में जन्मतिथि और जॉइनिंग डेट बदली गई। शक है कि रिटायरमेंट के बाद भी गलत तरीके से लाभ उठाया जा रहा था।
इसे भी पढ़े : Ranchi : रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय
इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…






