Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा करीब 27 साल बाद सरकार बनायेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त मिली। दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद PM नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। अपने संबोधन में PM मोदी केजरीवाल सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकार दिया। PM मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून भी है। मैंने हर दिल्लीवासी से प्रार्थना की थी भाजपा को सेवा का अवसर दीजिये। लोगों ने रिश्ते को प्यार, विश्वास की नई ऊर्जा दी है। दिल्ली के हर परिवार को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर प्यार दिया। दिल्ली के लोगों ने ‘आप-दा’ को बाहर कर दिया। एक दशक की ‘आप-दा’ से दिल्ली मुक्त हुई। दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई। आंडबर, अराजकता, अहंकार और ‘आप-दा’ की हार हुई है। जनता ने डबल इंजन सरकार को चुना। हम पूरी तरह से धरातल पर रहकर काम करेंगे। हम दिल्ली की सेवा में दिन रात देंगे। यह नतीजे भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, परिश्रम विजय को चारचांद लगाता है। सभी कार्यकर्ता विजय के हकदार हैं। दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में BJP ने 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत हासिल की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं, कांग्रेस का इस चुनाव में भी खाता नहीं खुल सका, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।
इसे भी पढ़ें :Delhi Election Result : प्रतुल बोले, ‘आप’ के पाप से मुक्त हुई दिल्ली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Delhi Election Result : दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर कुमार विश्वास ने कही बड़ी बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Delhi Election Result : केजरीवाल को हराने के बाद प्रवेश वर्मा ने ऐसे मनाया जीत का जश्न… देखें वीडियो






