spot_img

PM मोदी को मिला ‘श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान’, जानें अहमियत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : श्रीलंका की सरकार ने PM नरेंद्र मोदी को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान’ से नवाजा है। यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता है जिनके श्रीलंका के साथ ऐतिहासिक और अच्छे संबंध होते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच हमेशा से गहरे और अच्छे रिश्ते रहे हैं, और विशेष रूप से जब श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब भारत सबसे पहले मदद के लिए आगे आया था। इस सम्मान को राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने PM मोदी को मेडल पहनाकर दिया। सम्मानित होने के बाद PM मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान बताया।

मेडल की विशेषता

‘श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान’ का मेडल चांदी का होता है, जिसमें धर्म चक्र, पुन कलश और नवरत्न जैसे प्रतीक होते हैं। यह दोनों देशों के बीच दोस्ती, समृद्धि और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।

PM मोदी ने मछुआरों के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंध हैं। उन्होंने गुजरात के अरावली में मिले भगवान बुद्ध के अवशेषों को श्रीलंका भेजे जाने और त्रिंकोमाली के थिरुकोनेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार में भारत के सहयोग की बात की। साथ ही, मछुआरों के मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण से समाधान की जरूरत पर बल दिया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच विश्वास और मित्रता के गहरे रिश्ते को और भी मजबूत करता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...