spot_img

…और सुसाइड नोट में ये लिखकर फांसी पर झूल गया एक होनहार छात्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : दसवीं क्लास के एक होनहार छात्र ने रविवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसने इस संबंध में एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसे पढ़कर हर कोई स्तब्ध है। उसके इस नोट ने परिवार को, समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह कलाकार बनना चाहता था, लेकिन सब इंजीनियर बनाने पर तुले थे, इसलिए मैं जा रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्‍त कर लिया है।

Read More : देखिए, कैसे IPS अनीश गुप्‍ता ने 45 लाख के इनामी संदीप की मुंह में घुसेड़ दी थी पिस्‍टल

मृतक छात्र के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उसकी परीक्षा थी, जिसको लेकर पिता ने अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कहा। मगर अच्छी तैयारी नहीं होने के कारण वह तनाव में था। नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में गया और फिर फांसी पर झूल गया। दोपहर 12:00 बजे मां जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई तो दरवाजा बंद था। खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं मिली, जिसके बाद मां ने शोर मचाया। दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो परिजनों की आंखें फटी की फटी रह गई। आनन-फानन में पिता ने उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर भागे। मगर तबतक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अरगोड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के बसंत बिहार की है। डीपीएस स्कूल के 10वीं क्लास का छात्र था रुद्राश।

Read More : अपने पाप को छुपाने के लिए जिगरी सहेली ने ही कर दिया ये काम

वहीं इस संबंध में बच्चे के शिक्षक से बात की गई तो शिक्षक ने कहा कि वह पढ़ने में बहुत अच्छा स्टूडेंट था और स्वभाव से भी काफी मिलनसार था। मगर उसके एक्टिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। क्योंकि स्कूल में 11वीं और 12वीं के छात्र को ही एक्टिंग और ड्रामा कंपटीशन में ज्यादा पार्टिसिपेट कराया जाता था। इसलिए उसके एक एक्टिंग का पता नहीं।

Read More : शादी से एक दिन पहले भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...