spot_img

लालकिले से PM मोदी ने 1 करोड़ युवाओं के लिए कर दिया बड़ा ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : आज़ादी की 80वीं सुबह पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि आने वाले भारत का ब्लूप्रिंट बनकर उभरा। झारखंड के गांवों से लेकर रांची, जमशेदपुर और धनबाद के लाखों युवाओं के लिये इसमें रोजगार, पढ़ाई, खेल और तकनीक की नई उम्मीद छिपी है।

AI सीखेगा भारत, आगे बढ़ेगा झारखंड

सबसे बड़ा ऐलान रहा 1 करोड़ युवाओं को एक साल में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की ट्रेनिंग देने का। PM मोदी ने कहा कि भारत का युवा सिर्फ तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि दुनिया का नेतृत्व करने वाला बनेगा। JPSC, UPSC, SSC और रेलवे जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा हुई। इससे महंगी कोचिंग पर होने वाला खर्च कम होगा और छोटे शहरों के विद्यार्थियों को बराबरी का मौका मिलेगा।

हर जिले में मजबूत होगा सिविल डिफेंस

सरकार देशभर में आधुनिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी नेटवर्क तैयार करेगी। प्राकृतिक आपदा, आग, दुर्घटना और आपातकाल जैसी स्थितियों में प्रशिक्षित नागरिक भी राहत कार्य का हिस्सा बनेंगे। PM मोदी ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का प्रबल दावेदार है। इसके लिए देशभर में बच्चों की खेल प्रतिभा खोज अभियान चलाया जायेगा, ताकि गांव-गांव से नये खिलाड़ी निकल सकें।

चिप से शक्ति, परमाणु से ऊर्जा

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत में तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित हो चुके हैं और जल्द नये संयंत्र शुरू होंगे। वहीं ऊर्जा सुरक्षा के लिये 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य रखा गया है तथा इस दशक में 5 नये परमाणु रिएक्टर चालू करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें :

ट्रेलर पर लदा एयर इंडिया का जहाज देख उमड़ी भीड़…

Bihar : हवाई जहाज को आपने आसमान में उड़ते...

नाग पंचमी का व्रत-पूजन, पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन शुक्ल पंचमी का दिन अपने आप...

भारत आयेंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, इस सम्मेलन में लेंगे हिस्सा…

Delhi : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सितंबर में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देश के नाम खास संदेश…

New Delhi : आजादी की 80वीं सुबह की आहट...

मोरहाबादी से दुमका तक गूंजेगा देशभक्ति का तराना…

Ranchi : स्वाधीनता दिवस की सुबह इस बार झारखंड...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: