spot_img

मोरहाबादी से दुमका तक गूंजेगा देशभक्ति का तराना…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : स्वाधीनता दिवस की सुबह इस बार झारखंड में कुछ खास रंग लेकर आयेगी। राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान देशभक्ति के रंग में रंगेगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। वहीं उपराजधानी दुमका में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तिरंगे को सलामी देंगे। मोरहाबादी मैदान में होने वाला समारोह इस बार एक खास वजह से याद रखा जायेगा। पहली बार राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय गीत का भी गायन होगा। समारोह को लेकर मैदान में पूरी तैयारियां कर ली गई है। वहीं, सुरक्षा से लेकर परेड तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पहले राष्ट्रीय गीत, फिर तिरंगा और राष्ट्रगान

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार के अनुसार मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 8.55 बजे होगा। इसके बाद संयुक्त परेड का निरीक्षण किया जायेगा। इसके बाद  राष्ट्रीय गीत गूंजेगा। फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा और उसके पश्चात राष्ट्रगान होगा। समारोह में मुख्यमंत्री राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाने वाले उत्कृष्ट पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सम्मानित भी किया जायेगा।

विधानसभा में सुबह 9.30 बजे फहरेगा तिरंगा

झारखंड विधानसभा में स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो सुबह 9.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। राज्य के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से मंत्रियों को विभिन्न जिलों में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी दी गई है।

किस जिले में कौन फहरायेगा तिरंगा?

पलामू (डालटनगंज) — वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं मंत्री दीपक बिरुआ
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) — मंत्री चमरा लिंडा
गुमला — मंत्री चमरा लिंडा
गोड्डा — मंत्री संजय प्रसाद यादव
जामताड़ा — मंत्री इरफान अंसारी
देवघर — मंत्री हफीजुल हसन
पाकुड़ — मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
बोकारो — मंत्री योगेंद्र प्रसाद
गिरिडीह — मंत्री सुदिव्य कुमार
लोहरदगा — मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

इसे भी पढ़ें :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देश के नाम खास संदेश…

New Delhi : आजादी की 80वीं सुबह की आहट...

सुरंग में फंसा झारखंड का एक लाल नहीं लौटा, CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर रेस्क्यू तेज…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली की पहाड़ियों में गुरुवार...

खाकी का बढ़ा मान, 18 जांबाजों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान…

Bihar : स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार पुलिस के...

सरेंडर करने वाली नक्सलियों का जबरदस्त रैंप वॉक… देखें वीडियो

Kohramlive : छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

14–18 साल के बच्चों के लिये झारखंड सरकार लाई सुनहरा मौका… जानें

Ranchi : जो बच्चे गरीबी, पारिवारिक या सामाजिक कारणों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: