spot_img

ट्रेलर पर लदा एयर इंडिया का जहाज देख उमड़ी भीड़…

Date:

spot_img
spot_img
Bihar : हवाई जहाज को आपने आसमान में उड़ते देखा होगा,  किसी एयरपोर्ट पर खड़ा भी देखा होगा। मगर सड़क पर ट्रेलर के ऊपर लदा हुआ पूरा हवाई जहाज, यह नजारा बक्सर के लोगों के लिये भी किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था। शुक्रवार को पटना की ओर से आ रहा एक ट्रेलर जब बक्सर-पटना एनएच-922 के दलसागर टोल प्लाजा के पास कुछ देर के लिये रुका, तो सड़क पर अचानक लोगों की निगाहें थम गईं। ट्रेलर पर लदा था एयर इंडिया का एयरबस ए319 विमान। बस फिर क्या था, जहाज दिखा तो राहगीरों के कदम अपने आप रुक गये। कोई मोबाइल निकालकर तस्वीर लेने लगा, तो कोई जहाज के साथ सेल्फी में इस अनोखे पल को कैद करने लगा। कई लोगों ने वीडियो बनाये और सोशल मीडिया पर लाइव होकर इस अजब नजारे को अपने दोस्तों और जानने वालों तक पहुंचाया।

ट्रेलर पर जहाज देख हर कोई पूछने लगा—कहां जा रहा है?

ट्रेलर चालक ने बताया कि वह विमान को पटना से लखनऊ लेकर जा रहा है। सड़क किनारे कुछ देर ठहरने के दौरान लोगों को विमान को करीब से देखने का मौका मिला। कई उत्सुक लोग विमान के अंदर भी पहुंचे और तस्वीरें-वीडियो बनाये। लेकिन जिस जहाज ने बक्सर की सड़क पर इतनी हलचल मचा दी, उसकी अपनी भी एक लंबी कहानी है। विमान पर दर्ज निबंधन संख्या VT-SCK है। यह Airbus A319-112 मॉडल का विमान है, जिसका निर्माण वर्ष 2007 में जर्मनी के हैमबर्ग में हुआ था। कभी एयर इंडिया के बेड़े का हिस्सा रहे इस विमान में कुल 122 सीटें थीं, आठ बिजनेस क्लास और 114 इकोनॉमी क्लास। दो इंजनों वाला यह विमान लंबे समय तक यात्रियों को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाता रहा। अप्रैल 2019 में इसने दिल्ली-पटना सेवा में भी उड़ान भरी थी। इसकी आखिरी उड़ान 15 दिसंबर 2019 को हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे इसकी कहानी आसमान से उतरकर जमीन पर आ गई। खबर है कि शुरुआत में विमान कोलकाता में रखा गया था। बाद में एक कंपनी ने इसे कबाड़ के रूप में खरीदा और पटना लेकर आई। कंपनी विमान के डिस्मेंटलिंग, परिवहन और पुनः संयोजन का काम करती है। अब यह विमान सेवा से बाहर हो चुका एयरफ्रेम है। इसके डैने और इंजन पहले ही निकाले जा चुके हैं। एयरबस का यह विमान अप्रैल 2024 में स्क्रैप कर दिया गया था। हालांकि विमान का सफर यहीं खत्म नहीं हुआ। पुराने विमानों के बड़े हिस्सों को अब कई कंपनियां खरीदती-बेचती हैं।

इसे भी पढ़ें :

मोरहाबादी से CM हेमंत ने JPSC-JSSC पर किया बड़ा ऐलान

Ranchi : आजादी की 80वीं सालगिरह पर मोरहाबादी मैदान...

लालकिले से PM मोदी ने 1 करोड़ युवाओं के लिए कर दिया बड़ा ऐलान…

Kohramlive : आज़ादी की 80वीं सुबह पर लालकिले की...

नाग पंचमी का व्रत-पूजन, पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन शुक्ल पंचमी का दिन अपने आप...

भारत आयेंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, इस सम्मेलन में लेंगे हिस्सा…

Delhi : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सितंबर में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देश के नाम खास संदेश…

New Delhi : आजादी की 80वीं सुबह की आहट...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: