- कहा- ओरकांडी में भारत सरकार खोलेगी गर्ल्स प्राइमरी स्कूल
कोहराम लाइव डेस्क : अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश को एक तोहफा दिया। कहा कि भारत सरकार ओरकांडी में लड़कियों के लिए एक प्राइमरी स्कूल खोलेगी। यहां के मिडिल स्कूलों को भी अपग्रेड करेगी।
इसे भी पढ़ें :सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पोजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
जशोरेश्वरी मंदिर में किए मां काली के दर्शन
पीएम ने सबसे पहले जशोरेश्वरी मंदिर में काली मां के दर्शन किए। इसके बाद गोपालगंज जिले के तुंगीपारा में बंगबंधु स्मारक पहुंचकर राष्ट्रबंधु के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे मतुआ समुदाय के ओरकांडी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की।
मतुआ समुदाय के लोगों को किया संबोधित
ओरकांडी में मतुआ समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत में रहने वाले मतुआ समाज के हजारों लोग यहां इस मंदिर में आकर जैसा महसूस करते हैं, आज मैंने भी वैसा ही अनुभव किया। इस अवसर की प्रतीक्षा मुझे कई वर्षों से थी। जब मैं प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 में पहली बार बांग्लादेश आया था, तब भी मैंने इस मंदिर में आने की इच्छा जताई थी, लेकिन मुझे वह सौभाग्य अब मिला है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
बंगबंधु स्मारक जाने वाले पहले इंडियन प्राइम मिनिस्टर
मोदी ने बंगबंधु स्मारक में विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा। एक पेड़ भी लगाया।वह बंगबंधु स्मारक जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना उनके साथ मौजूद रहीं। यह उनका पैतृक गांव भी है। इससे पहले बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जहां राजनेताओं से मुलाकात की थी।
कोरोना की वजह से गत वर्ष रद्द की गई थी यात्रा
पिछले साल कोरोना संक्रमण के प्रारंभ के बाद PM की जो विदेश यात्रा मार्च 2020 में रद्द की गई थी, वह बांग्लादेश की ही थी। PM मोदी को शेख मुजीबुर रहमान जन्मशती कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पहले 17 मार्च 2020 को बांग्लादेश की यात्रा करनी थी।
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्लास्ट, बच्ची समेत दो गंभीर








