- कूचबिहार हिंसा के लिए पीएम ने सीधे दीदी और टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार
kohramlive desk : शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में चौथे फेज की वोटिंग जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कूचबिहार हिंसा के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि जो जवान आतंकवादियों और नक्सलियों से नहीं डरते हैं, उन्हें दीदी और उनके गुंडे क्या डराएंगे।
इसे भी पढ़ें :@Corona का कहर : इस राज्य के 12 शहरों में लगा सख्त लॉकडाउन
बीजेपी की जीत देख बौखला गई हैं दीदी और उनके गुंडे
पीएम ने कहा कि बंगाल में नव वर्ष शुरू होने वाला है। नव वर्ष में बुराई पर अच्छाई की जीत होने जा रही है, बीजेपी की जीत होने जा रही है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की जीत देख, दीदी और उनके गुंडे बौखला गए हैं। उन्होंने कूचबिहार में मारे गए लोगों के लिए संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने चुनाव आयोग से सख्त से सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur के #XLRI मैनेजमेंट में #CoronaBlast, एक साथ 46 स्टूडेंट्स मिले कोरोना +ve
खुलकर सामने आ रही टीएमसी की सोच
नरेंद्र मोदी ने कहा कि दीदी और TMC नेताओं की सोच क्या है, यह अब खुलकर सामने आ रहा है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दीदी की करीबी एक नेता ने अनुसूचित जाति के लोगो का बहुत बड़ा अपमान किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो अनुसूचित जाति है, एसटी समुदाय है, उससे भिखारियों की तरह व्यवहार किया जाता है।












