spot_img

 टीकाकरण की रफ्तार कम न होने पर पीएम ने दिया जोर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

समीक्षा बैठक में पीएम को दी गई संक्रमण की स्थिति की जानकारी

नई दिल्ली :  कोरोना वायरस के संक्रमण की गंभीरता को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। उन्हें विभिन्न राज्यों में कोविड प्रसार की जानकारी दी गई। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री को बताया गया कि करीब 12 राज्यों में सक्रिय मामले एक लाख से अधिक हैं। जिन जिलों में बीमारी के चलते अधिक मृत्यु दर्ज की जा रही हैं, उससे भी उन्हें अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार कम न होने की जरूरत पर जोर दिया।



राज्यों को सहायता और मार्गदर्शन दिया जाए

पीएम ने कहा कि नागरिकों को लॉकडाउन के बावजूद टीका लगाया जाए और इस काम में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को कोई और जिम्मेदारी न दी जाए।  पीएमओ ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को राज्यों द्वारा तैयार किए जा रहे स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी गई।  पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि राज्यों को स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रमुख संकेतकों के बारे में सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के रोडमैप की भी समीक्षा

बैठक में संक्रमण की रोकथाम के लिए त्वरित और समग्र उपाय सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। मोदी ने कहा कि राज्यों को चिंता का विषय बने जिलों की पहचान करने के लिए एक एडवाइजरी भेजी गई थी, जहां केस पॉजिटिविटी 10 फीसदी या उससे अधिक है और ऑक्सीजन या ICU बेड 60 फीसदी से अधिक भरे हैं। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दवाइयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्हें रेमडेसिविर समेत अन्य दवाइयों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने टीकाकरण की प्रगति के साथ-साथ अगले कुछ महीनों में वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के रोडमैप की भी समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें :सगाई के बाद भी बॉयफ्रेंड संग लड़ा रही थी इश्क, मंगेतर ने कर दिया ये…

इसे भी पढ़ें : कोरोना ने ली एसपी Crime Branch की जान, अब उनके गाये इस गाने का Video हो रहा Viral

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...