Kohramlive : कर्नाटक में सिद्धारमैया ने CM और डीके शिवकुमार ने आज डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के CM शिरकत करने पहुंचे थे। यह समारोह बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया गया था। जिसमें आठ कांग्रेस विधायकों ने भी कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन गई है। मौके पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे।
शपथ लेते ही सिद्धारमैया ने पहली कैबिनेट बैठक की। जिसमें उन्होंने चुनाव से पहले किए वादों पर मुहर लगा दी। इन वादों में 5 गारंटी योजना शामिल है। इन योजानओं सभी घरों (गृह ज्योति) को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना, हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, BPL परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त (अन्ना भाग्य), बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (दोनों 18-25 आयु वर्ग में) के लिए 1,500 रुपये दो साल (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (उचित प्रयाण) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शामिल है।
इसे भी पढ़ें : एक की मौ’त, 2 हथियार से चली गोली… क्या है माजरा
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण में शिरकत किये सीएम हेमंत















