spot_img

एयर पिस्‍टल दिखाकर करते थे लूटपाट, पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र से लूटपाट की कोशिश करते तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। अपराधियों के पास से देसी एयर पिस्‍टल और एक पल्‍सर बाइक संख्‍या JH01DF2180 बरामद की है। पुलिस को 20 मार्च की देर रात गुप्‍त सूचना मिली थी कि चान्‍हो थाना के एनएच-75 करकट मोड़ सुधीर ढाबा के पास ट्रकों से हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : संदेह में पति बना हैवान, तांबे के तार से सिल दिया पत्‍नी का प्राइवेट पार्ट

गुप्‍त सूचना के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी रांची के निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने चान्‍हो थाना प्रभारी के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम त्‍वरित कार्रवाई करते हुए करकट मोड़ पहुंची, जहां पुलिस को देखकर पल्‍सर बाइक से भागने लगे। पुलिस ने पीछा क तीनों अपराधियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से एक देसी एयर पिस्‍टल बरामद किया गया। इसी का भय दिखाकर वे लोग राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। गिरफ्तार तीनों अपराधी 20 से 24 साल के बीच है। गिरफ्तार अपराधियों में कार्तिक लोहरा, हफिजुल अंसारी औ मंजीत नायक शामिल है। तीनों मांडर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

ग्रामीण एसपी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से लूट की छोटी-मोटी हो रही घटनाओं में कमी आएगी। वहीं गिरफ्तार अपराधियों में एक का कहना है कि वह आर्मी बहाली की तैयारी कर रहा है। वह सुबह के तीन बजे दौड़ने गया था। इसी दौरान दोस्‍तों के साथ पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 10 लड़के और 12 लड़कियां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...