spot_img
spot_img
spot_img

PLFI कमांडर ने चुना नई जिंदगी का रास्ता, क्या बोला… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी में बुधवार को एक ऐसा दृश्य सामने आया, जहां बंदूक झुक गई और जिंदगी ने नई राह पकड़ ली। PLFI के एरिया कमांडर हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। खूंटी पुलिस कार्यालय में सादे समारोह में DC आर. रोनिता और SP मनीष टोप्पो के समक्ष सरेंडर किया। आत्मसमर्पण के बाद उसे पुष्पगुच्छ और एक लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया। वहीं, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहयोग मिलेगा। उसने 1 पिस्टल (9 एमएम), 1 पिस्टल (7.65 एमएम), 1 देसी पिस्तौल, 13 जिंदा गोलियां एवं 2 वॉकी-टॉकी पुलिस के हवाले कर दिया। हाबिल मुंडू पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह 2012 से संगठन में एक्टिव था। उसके खिलाफ करीब 20 संगीन आपराधिक मामले रंगदारी, लूट, फायरिंग और हत्या जैसे गंभीर आरोप दर्ज है। सरेंडर के बाद हाबिल मुंडू ने कहा कि संगठन के भीतर शोषण और डर से वह परेशान था। सुरक्षा बलों की कार्रवाई से दबाव बढ़ा। अब परिवार के साथ सामान्य जीवन जीने की इच्छा है। SP मनीष टोप्पो बोले, “संयुक्त अभियान से उग्रवादियों पर दबाव बढ़ा है” ‘नई दिशा’ नीति का सकारात्मक असर दिख रहा।

इसे भी पढ़ें : अचानक पूरे लाव-लश्कर के साथ हजारीबाग पहुंचीं DGP… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...