spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

योजनाएं कागज पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए : सीएम

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सीएम हेमंत ने अधिकारियों से पूछा कि राज्य में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत क्या है?  सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स की प्रगति की क्या रफ्तार है? गरीबों और जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कितना आगे बढ़े हैं? जन समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारी कितने गंभीर हैं? मौका था विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव की मौजूदगी में तमाम जिलों के डीसी के साथ हाई लेवल मीटिंग का। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा भी हुई। सीएम ने कहा कि योजनाएं कागज पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में विभिन्न जिलों में मनरेगा की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

ग्रामीण इलाकों से श्रमिकों का पलायन नहीं हो

सीएम हेमंत ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण इलाकों से रोजगार की तलाश में मजदूरों का पलायन होने की बात लगातार सामने आ रही है। यह चिंताजनक है। सरकार ने रोजगार सृजन के लिए मनरेगा के तहत कई योजनाएं चला रही है। हर पंचायत में कम से कम पांच योजनाओं का संचालन होना है। इसे आप प्राथमिकता के साथ लागू करें, ताकि मजदूरों को अपने गांव-घर में रोजगार मिल सके।

राशन कार्ड धारियों और लाभुकों को फलदार पौधा उपलब्ध कराएं

सीएम ने सभी जिलों के उपायुक्तों को कहा कि वे सभी राशन कार्ड धारियों और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को कम से कम दो-दो फलदार पेड़ देना सुनिश्चित करें। इससे ना सिर्फ ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बेहतर कदम होगा।

गांवों में भी खेल मैदान विकसित किए जाएं

सीएम हेमंत ने अधिकारियों से कहा कि पंचायतों के बाद अब वैसे गांवों को चिन्हित करें, जहां ज्यादा आबादी है और वहां वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत खेल मैदान विकसित किए जाएं, ताकि सरकार ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जो योजना बनाई है, उसका बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं जो खेल में रुचि रखते हैं वैसे खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद मिलेगी। सीएम ने यह भी कहा कि विद्यालयों में महीनें में एक दिन स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाय और इस दिन विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हो। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से बच्चों और उनके अभिभावकों की इसकी सूचना दी जाए ताकि वे स्पोर्ट्स डे शामिल हो सकें। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के लिए भी इस तरह की खेल योजना बनाने का निर्देश दिया।

अहम तथ्य…

  • राज्य के 4153 पंचायत में मनरेगा की योजनाएं हो रही है संचालित।
  • चालू वित्त वर्ष में जून तक 297 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें अभी तक 240 लाख से ज्यादा मानव दिवस का सृजन हो चुका है जो लगभग 80 प्रतिशत है।
  • राज्य के 9538 गांवों में बिरसा हरित ग्राम योजना का हो रहा है संचालन।
  • चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 110 खेल मैदान किए जा चुके हैं विकसित।

ये रहे मौजूद

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव और जिलों के उपायुक्त मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

इसे भी पढ़ें :झारखंड के कई हिस्सों में प्री मानसून का असर, अभी चार दिनों तक…

इसे भी पढ़ें :कब, कहां होगा चक्रवात का असर, यहां येलो अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें :जोर-जोर से धड़कने लगा दिल, खौफजदा ने कहा ऐसा तूफान पहले कभी नहीं देखा….

इसे भी पढ़ें :सूबे के तमाम DC, SSP और SP संग सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :गुजरात में तूफान बिपरजॉय का तांडव शुरू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अगले 3 घंटे में जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों पर है खतरा

इसे भी पढ़ें :झारखंड में लू का अलर्ट, कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...