Lohardaga (Gautam Lenin) : लोहरदगा के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके मैना बगीचा में एक जेवर दुकान के बाहर आज सरेआम डर का माहौल बन गया। हुआ यूं कि वहां पहुंचे एक युवक ने दुकान से बाहर निकली एक लड़की पर पिस्टल तान दी। युवक का तेवर इतना आक्रमक था कि डर से कोई उसके पास नहीं गया। जेवर दुकान के मालिक राजू सोनी हो-हल्ला सुन बाहर निकले। वह भी दृश्य देख सहम गये। उन्होंने युवक को गोली चलाने से मना किया। रोकने, टोकने और पूछने पर युवक ने कहा यह लड़की मेरी वाइफ है। हम लोग का आपस का झगड़ा है, बीच में ना ही पड़ो तो अच्छा। वरना खोपड़ी खोल देंगे।
वह कभी लड़की पर तो कभी दुकानदार पर हथियार तान देता था। बिगड़ते हालात को देख लड़की वहां से निकल जाना ही बेहतर समझी। वहीं दुकानदार राजू सोनी भी एक किनारे खिसक लिया। दिन के उजाले में हुई इस वारदात में युवक की सारी हरकतें दुकान में लगे CCTV में कैद हो गयी। घटना के बाद आसपास का माहौल भयाक्रांत हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची लोहरदगा की सदर पुलिस ने CCTV को खंगाला। पुलिस का कहना है कि हथियार तानने वाला युवक लोहरदगा के कुरैशी मोहल्ले का रहने वाला है। वहीं जिस लड़की पर हथियार ताना गया था वह जुरिया आदिवासी मोहल्ला की रहने वाली है। कुछ लोगों का कहना था कि दोनों को देख यह नहीं लगा कि दोनों पति-पत्नी है। पुलिस पूरे मामले के जांच पड़ताल कर रही है।
इसे भी पढ़ें : बगडू हिल से लौट रहे थे तीन युवक, रास्ते में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग
इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें










