Chouparan (Krishna Paswan, Hazaribagh) : बरही से चौपारण की तरफ जा रही एक पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया। इस वैन में अवैध पोड़ा कोयला लदा हुआ था। कोयले को 80 प्लास्टिक के बोड़े में रख कर ले जाया जा रहा था। चौपारण थानेदार शम्भूनन्द ईश्वर को गुप्त सूचमा मिली थी कि पोड़ा कोयला से लदा एक पिकअप वैन गुजरने वाली है। गाड़ी का नंबर बीआर 09 एच 0784 बताया गया। मिली सूचना को थानेदार ने गंभीरता से लिया। अपनी टीम को लेकर बहेरा जीटी रोड पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर बाद एक पिकअप वैन आती दिखाई दी। उसे रोकने की इशारा किया गया पर पुलिस पर नजर पड़ते ही ड्राइवर गाड़ी को भगाने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने वैन का पीछा किया। इस दौरान पिकअप वैन डिवाइडर से टकरा गई। ड्राइवर वैन को सड़क किनारे पार्क कर फरार हो गया। पुलिस ने जब वैन की तलाशी ली तो अंदर 80 प्लास्टिक के बोड़े मिले। सभी में पोड़ा कोयला भरा हुआ था। गाड़ी और कोयले को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें : गर्वनर से मिले CM Hemant Soren, किया यह आग्रह… देखें
इसे भी पढ़ें :सभी को हक-अधिकार और सम्मान दे रही राज्य सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल
इसे भी पढ़ें :लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का CM बेटे को मिला आशीर्वाद












