spot_img
spot_img

NH-33 पर पिकअप वैन पलटी, दो युवकों की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हजारीबाग :  हजारीबाग जिले के बरही में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल भी हो गए। दुर्घटना बरही थाना क्षेत्र स्थित NH-33 पर देर रात को हुई। इसमें एक पिकअप वैन की टक्कर सामने से आ रहे किसी वाहन के साथ हो गई।

इसमें पिकअप वैन पलट गई और उसमें सवार दो युवकों की घटनास्थ्ल पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बिहार के थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

NH-33 पर सड़क निर्माण चल रहा था

मृतकों की पहचान बिहार के बक्सर निवासी 20 साल के रौशन कुमार और रंजन पासवान के रूप में की गई। रौशन और रंजन के साथ दो अन्य लोग पिकअप वैन से सब्जी लेने के लिए बिहार से रांची आ रहे थे। हादसा उस जगह हुआ, जहां सड़क निर्माण के लिए वनवे ट्रैफिक किया गया है। जैसे ही उनकी गाड़ी करसो पंचायत भवन के पास पहुंची, सामने से आ रही अज्ञात वाहन से उनके पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई।

इसे भी पढ़ें : JPSC की मुख्य परीक्षा की कॉपियां रखें सुरक्षित : हाईकोर्ट

गाड़ी का चालक हो गया फरार

देर रात की वजह से किसी ने टक्कर मारने वाली गाड़ी को नहीं देखा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद पिकअप को टक्कर मारने वाले गाड़ी का ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : विधायकों को दिए आवास का ब्यौरा नहीं देने पर Highcourt नाराज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...