spot_img
spot_img

विधायकों को दिए आवास का ब्यौरा नहीं देने पर Highcourt नाराज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड Highcourt ने फिर से सरकार के प्रति नाराजगी दिखाई है। इस बार  सभी विधायकों को आवंटित आवास और आवास आवंटन करने का आधार की पूरी जानकारी नहीं दिए जाने पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। विधायक नवीन जायसवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सरकार को 25 नवंबर तक पूरा ब्योरा जेने का निर्देश दिया है। 25 नवंबर को ही विधायक नवीन जायसवाल को सरकार के शपथपत्र का जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।

Highcourt मेंं नवीन जायसवाल की याचिका पर हुई सुनवाई

विधायक नवीन जायसवाल को आवंटित आवास को सरकार ने रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ वह हाईकोर्ट में गए थे। एकलपीठ ने नवीन जायसावल की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि झारखंड में विधायकों के आवास आवंटित करने की कोई नीति नहीं बनी है। इस कारण विधायकों की वरीयता का दावा करना उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें : Brake fail होने से पलटा ट्रेलर, चालक-खलासी की दर्दनाक मौत

इस आदेश के खिलाफ नवीन ने खंडपीठ में अपील याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने सभी विधायकों के आवासों के आवंटन का ब्योरे के साथ यह बताने को कहा था कि विधायकों को किस आधार पर आवास आवंटित किया जाता है।

आवंटित आवास का आधार देने का निर्देश

सरकार का जवाब देखने के बाद कोर्ट ने  मौखिक रूप से कहा कि जब अदालत ने पूरे विधायकों के आवंटित आवास और उसका आधार बताने को कहा था, तो सिर्फ 13 विधायकों के बारे में ही जानकारी क्यों दी गई है। सुनवाई के दौरान नवीन जायसवाल की ओर से कहा गया कि सरकार का जवाब मिला है। इसपर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया जाये। मामले अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी।

इसे भी पढ़ें : Fire : किसान के घर में लगी आग, रुपये-सामान जलकर खाक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...