spot_img
spot_img

वेंटीलेटर सपोर्ट के बाद मरीजों को सामान्‍य अवस्‍था में लाने में फिजियोथैरेपी कारगर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे के मौके पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के 150 से ज्यादा फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सकों ने भाग लिया। 8 सितंबर को प्रत्येक वर्ष फिजियोथैरेपी प्रोफेशन से जुड़े सभी चिकित्सक मरीजों के हित में नए इलाज और खोज के बारे में परिचर्चा करते हैं। इस अवसर पर “लॉन्ग कोविड एंड फिजियोथैरेपी” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। आयोजन डॉ अजीत कुमार, प्रेसिडेंट, आईएपी झारखण्ड ब्रांच, द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में कोरोना में अपनी जान गवां चुके फिजियोथैरेपी चिकित्सकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस वेबिनार के मुख्य अतिथि उमा शंकर सिंह, मिशन डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन रहे। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट का महत्व मेडिकल फील्ड के लगभग सभी क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी व्यक्तियों तक इसकी पहुंच बनाने के लिए पंचायत स्तर तक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक की आवश्यकता है। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ विजय मिश्रा, मेडिकल डॉयरेक्टर, मेडिका हॉस्पिटल, रांची ने कहा कि कोविड महामारी में वेंटीलेटर सपोर्ट के बाद मरीजों को सामान्य अवस्था में वापस लाने में फिजियोथैरेपी बहुत जरूरी है। मरीजों के संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की मदद बहुत ही कारगर है। स्पेशल गेस्ट, डॉ संजीव झा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के नेशनल प्रेसिडेंट रहे। इसके वक्ता अपोलो अस्पताल, अहमदाबाद के हेड फिजियोथेरेपिस्ट और केंद्रीय आईएपी के सचिव डॉ के. एम. अन्नामलाई और हैदराबाद के डॉ सुनीत वाघरे, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर निम्स कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी रहे। इस वेबिनार की संचालक डॉ संध्या और समापन डॉ राजीव रंजन, सेक्रेटरी, झारखंड आईएपी ने किया। इसके सफलता पूर्वक संचालन में डॉ दिनेश ठाकुर, डॉ अभय पांडेय, डॉ गौतम लाल, डॉ रजनीश बरियार, डॉ धीरज, डॉ गौतम भारती, डॉ सत्यम, डॉ विकास आदि राज्य कमिटी के सदस्यों का योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...