55 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, पंपों पर लगी लंबी कतारें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब पाकिस्तान की जेब पर साफ दिखने लगा है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में एक झटके में 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि बताया जा रहा है। नई कीमतें शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू हो गईं। कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा संयुक्त रूप से पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक, उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार तथा वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने मीडिया के सामने की। सरकार ने साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि देश में फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। बढ़ोतरी के बाद हाई-स्पीड डीजल की कीमत 280.86 रुपये से बढ़कर 335.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है, यानी लगभग 20% की बढ़ोतरी। पेट्रोल की कीमत 266.17 रुपये से बढ़कर 321.17 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो करीब 17% की वृद्धि है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। उनके मुताबिक, “एक पड़ोसी देश में लगी आग अब पूरे क्षेत्र में फैल चुकी है। हमें नहीं पता कि यह संकट कितने समय तक चलेगा।” मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान की तेल आपूर्ति काफी हद तक Strait of Hormuz से गुजरने वाले समुद्री मार्ग पर निर्भर है। मौजूदा तनाव के कारण यह मार्ग प्रभावित हो सकता है, जिससे आपूर्ति और कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। सरकार ने फैसला किया है कि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुये पेट्रोलियम कीमतों की साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी। सरकार का कहना है कि जैसे ही वैश्विक हालात सामान्य होंगे, कीमतों में राहत देने की कोशिश की जायेगी। कीमत बढ़ने की खबर से पहले कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लोग सस्ता ईंधन लेने के लिये अपनी गाड़ियों के टैंक भरवाने पहुंच गये। पाकिस्तान सरकार ने साफ कहा है कि अगर कोई जमाखोरी या कृत्रिम संकट पैदा करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : गूगल CEO सुंदर पिचाई की सैलरी सुनकर दुनिया हैरान, हुआ बड़ा इजाफा

इसे भी पढ़ें : सूर्य बदलेंगे राशि, इस रोज से खरमास शुरू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...