spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भाजपा पर बरसे पंकज मिश्र… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : जयप्रकाश जनता के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने झारखंड में छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल की सराहना की है। उन्होंने भाजपा पर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने और छात्रों को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। पंकज मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलन कर रहे छात्रों को लेकर पहले दिन से ही संवेदनशील रहे हैं। उनके मुताबिक, सरकार की पहल सकारात्मक थी और कमोबेश आंदोलनकारी छात्र भी संतुष्ट थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐन वक्त पर भाजपा ने आंदोलन में राजनीतिक हस्तक्षेप शुरू कर दिया। उनके अनुसार, इससे छात्रों को भड़काने में मदद मिली और आंदोलन का मूल मुद्दा पीछे छूट गया।

JPSC को लेकर भाजपा पर तीखा हमला

पंकज मिश्र ने झारखंड में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि “झारखंड में भाजपा ही भ्रष्टाचार की जननी है।” उन्होंने JPSC की पहली और दूसरी परीक्षा में कथित धांधली को इसका उदाहरण बताते हुये कहा कि भाजपा अपने पुराने रिकॉर्ड और भूमिका से जुड़े सवालों से बचने के लिये छात्रों के आंदोलन को गुमराह कर रही है। पंकज मिश्र ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने सोची-समझी रणनीति के तहत छात्रों के आंदोलन में प्रवेश किया। उन्होंने विधानसभा घेराव के दौरान असामाजिक तत्वों को शामिल किये जाने का भी आरोप लगाया। उनका दावा है कि शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करने पहुंचे छात्रों को इस वजह से कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जानते हैं कि अगर जांच का दायरा बढ़ा तो उनके कई लोगों पर भी कार्रवाई की आंच आ सकती है। यहां दिलचस्प बात यह है कि पंकज मिश्र ने जहां भाजपा पर निशाना साधा, वहीं हेमंत सोरेन सरकार द्वारा छात्रों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई की भी निंदा की।

इसे भी पढ़ें :

”युवा पढ़ेगा, अधिकार समझेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा”…

Garhwa(Nityanand Dubey) : युवा सिर्फ देश का भविष्य नहीं, बल्कि...

बच्चों की थाली में ‘एक्सपायरी’ मसाला, मिड डे मील में गड़बड़ी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

बोकारो एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर…

Bokaro : CM हेमंत सोरेन के बोकारो आगमन पर...

हॉल बुक हुआ तो ‘धमकी’ का दावा, अब फिर गूंजेगा ‘जंतर-मंतर’…

Delhi : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

राहुल गांधी बोले, पूरा मीडिया शासन के आगे चूहे की तरह खड़ा रहता…

Kohramlive : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: