spot_img
spot_img

पर्थ की बरसात में भीग गई उम्मीदें, ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला वनडे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पर्थ की शाम, आसमान में घने बादल, रिमझिम बारिश और ओवल में उमड़ती हजारों उम्मीदें। लेकिन जब बादलों ने खेल की डोर अपने हाथ में ली, तो नतीजा वही निकला, टीम इंडिया की उम्मीदें बारिश में बह गईं। तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पर्थ में खेले गये मुकाबले में बारिश ने मैच को 26-26 ओवर तक समेट दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 9 विकेट पर 136 रन बनाये।
डीएलएस पद्धति के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 21.1 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

पहली बार वनडे में फुल टाइम कप्तान के रूप में उतरे Shubman Gill अपनी कप्तानी को जीत के साथ शुरू नहीं कर सके। वहीं बारिश के बीच बल्लेबाजी में न तो Rohit Sharma चमक सके और न ही Virat Kohli। लगातार बाधाओं के कारण भारतीय पारी का लय बिगड़ गया और स्कोरबोर्ड पर मुश्किल से 136 रन ही जुड़ पाये। कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन शुरुआती झटकों ने टीम को पीछे धकेल दिया। केएल राहुल ने 38 और अक्षर पटेल ने 31 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। डेब्यू कर रहे Nitish Kumar Reddy ने अंतिम ओवरों में 11 गेंदों पर नाबाद 19 रन ठोके। बारिश के बीच फ्लो टूटता गया और स्कोर 136 पर थम गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Mitchell Marsh ने नाबाद 46 रन की दमदार पारी खेली। Josh Philippe ने 37 रन जोड़े। बारिश से मिली परिस्थितियों का फायदा उठाते हुये कंगारुओं ने 21.1 ओवर में ही लक्ष्य पर कब्जा कर लिया। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब 23 अक्टूबर को Adelaide Oval में दूसरा वनडे खेला जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...