भागलपुर : जोश में एक व्यक्ति ने होश खो दिया और 70 रुपये के सामान के चक्कर में 3.10 लाख रुपए गवां दिया। एक व्यक्ति ने पोस्ट ऑफिस से पैसा निकालकर उसे अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर घर के लिए चला। रास्ते में दो डाभ खरीदा और फिर अचानक से उसे कुछ और याद आ गया। शहर के घंटाघर चौक के पास एक मेडिकल स्टोर के पास रूका और फिर कंडोम खरीदने चला गया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 161 सीओ-बीडीओ का तबादला, जानिए कौन कहां गए
इस दौरान वह चाभी अपनी स्कूटी में ही भूल गया। 70 रुपये का कंडोम खरीदकर जब वह लौटा तो उसके होश उड़ गए। चाभी स्कूटी की डिक्की में लगी थी। उसने जब डिक्की खोलकर देखा तो अवाक रह गया। डिक्की से 3.10 लाख रुपये गायब थे। उसने तुरंत कोतवाली थाने को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला, मगर कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति के साथ उक्त घटना घटी उसका नाम चंदन आर्या है और वह असम में एयरफोर्स में तैनात है। वह बबरगंज थाना क्षेत्र के कमल नगर का निवासी है।
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया












