Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा में एक व्यक्ति की फंदे से झूलती लाश मिली है। मरने वाले का नाम रमेश राव है। वो मूलरुप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला था। रमेश कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर-4 के नटराज अपार्टमेंट अकेले रह रहा था।
इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भड़की मृतक की बेटी, कह दी ये बड़ी बात (देखें वीडियो)
मृतक का पूरा परिवार विजयवाड़ा में रहता है। पुलिस ने बताया कि रमेश टाटा स्टील में ठेका मजदूरी का काम करता था। लेकिन उसे काम से निकाल दिया गया था और पिछले 1 साल से वह बेरोजगार था। मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों की नजर फंदे से झूलते रमेश की लाश पर पड़ी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में ASI चढ़ा पुलिस के हत्थे, शराब व्यवसाई से ले रहा था घूस
मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले शव को फंदे से उतारा। उसके बाद शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये आशंका जताई जा रही है कि खराब माली हालत से तंग आकर उसने ये कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इसे भी पढ़ें : हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कोरोना से मरने वालों का 24 घंटे में हो अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें : जामताड़ा में झुंड से बिछड़े हाथी ने युवक को कुचला, मौत








