- डीसी अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला उग्रवादी हिंसा अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न
- एक आश्रित को नौकरी देने की डीसी ने की अनुशंसा
लातेहार : शुक्रवार को डीसी अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला उग्रवादी अनुकंपा समिति की बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त अबु इमरान ने उग्रवादी हिंसा में मारे गए व्यक्तियों के आश्रितों के द्वारा दिए गए आवेदन पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशील होकर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उग्रवादी हिंसा को लेकर आये आवेदनों पर अविलंब पदाधिकारी एवं कर्मी कार्रवाई करें, ताकि उनके परिजनों को उनका हक मिल सके।
इसे भी पढ़ें : रांची में अपराधी बेखौफ, बिल्डर के घर पर की गोलियों की बौछार (Exclusive Video)
बैठक के दौरान उग्रवादी हिंसा के मामले में नौकरी को लेकर एक आवेदन डीसी को दिया गया। जिस पर विचार-विमर्श के बाद डीसी ने आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए नौकरी की अनुशंसा की। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, सीएस डॉ. संतोष श्रीवास्तव, एनडीसी बंधन लांग, जिला कल्याण पदाधिकारी विष्णु प्रसाद पंडित, सूरज कुमार, विश्वनाथ उरांव मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : देखिए.. 22 साल की आयुषी ने खुद को कैसे मिटा लिया
स्व. उमेश यादव की पत्नी को नौकरी देने की डीसी ने की अनुशंसा
जिला उग्रवादी हिंसा अनुकंपा समिति की बैठक में लातेहार थाना क्षेत्र के पोचरा पंचायत अंतर्गत सुकरी गांव निवासी स्व. उमेश यादव के आश्रित पत्नी किरण देवी के आवेदन पर विचार-विमर्श के उपरांत उपायुक्त अबु इमरान के द्वारा नौकरी की अनुंशसा की गई।
इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई








