Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। खिरगांव पांडे टोला के 35 साल के युवक भुट्टल पांडे का शव एक कुएं में मिला। यह कुआं हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित रेडियो स्टेशन के पास सिमरा रेस्ट हाउस के पीछे है। शव मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों का गुस्सा उबाल पर गया। स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आये और शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। उनका कहना है कि उनके इलाके में सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं है और पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। स्थानीय लोग चाहते हैं कि पुलिस शीघ्र कार्रवाई करे और मृतक के परिवार को न्याय मिले। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। सुनें क्या बोले, स्थानीय लोग…
हजारीबाग में रोड पर झलका लोगों का गुस्सा… देखें वीडियो#hazaribagh #jharkhand #police pic.twitter.com/getyBUy56N
— KohramLive (@KohramLive) May 6, 2025








