spot_img
spot_img

सुरों के सम्राट की मौ’त पर लोगों का गुस्सा सड़क पर झलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : असम में लाखों दिलों को अपने सुरों से राज करने वाले मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत ने वहां सबको हिला कर रख दिया है। इस मामले में गिरफ्तार पांच संदेही गुनहगारों को बक्सा जिला जेल ले जाते समय बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, काफिले पर पथराव हुआ, वहीं नारों से इलाका थर्रा उठा। पकड़े गये संदेही गुनहगारों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, असम पुलिस अफसर संदीपन गर्ग और दो प्राइवेट सिक्योरिटी अफसर नंदेश्वर बोरा व परेश बैश्या शामिल हैं। इन सभी को गुवाहाटी अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा था। गिरफ्तारी अक्टूबर की शुरुआत में हुई थी और SIT ने लंबी पूछताछ की थी। असम सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये आरोपियों को बक्सा जिले में जून में बने नये हाई-सिक्योरिटी जेल में रखने का फैसला किया। यहां फिलहाल कोई अन्य कैदी नहीं है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। यहां याद दिला दें कि गायक जुबीन गर्ग की मौत बीते 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी। वह एक राजनयिक कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत डूबने से हुई बताई गई। लेकिन उनके चाहने वालों और परिवार के लिये यह अब भी एक रहस्य है। जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग ने आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...