म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का लोगों ने जमकर किया विरोध

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सेना ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का दायरा बढ़ाया

यंगून : म्‍यांमार में तख्‍तापलट का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। देश के सबसे बड़े शहर यंगून में लोगों ने बर्तन और प्लास्टिक बोतलें बजाकर सैन्य तख्तापलट के प्रति विरोध जताया। उधर, सैन्य अधिकारियों ने इस सप्ताह के शुरुआत में हुए तख्तापलट के बाद सोशल मीडिया पर पाबंदी का दायरा बढ़ाते हुए ट्विटर और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।

ट्विटर सेवाएं बंद, इंस्‍टाग्राम पर पहले से पाबंदी

कहा गया है कि कुछ लोग फर्जी खबरें फैलाने के लिए ट्विटर और इंस्‍टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के बाधित होने और उन्हें बंद किए जाने पर नजर रखने वाले ‘नेटब्लॉक्स’ ने इस बात की पुष्टि की है कि रात दस बजे से ट्विटर सेवाएं बंद कर दी गई है। इंस्टाग्राम पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें : बैंकों में क्‍लर्क ऑनलाइन प्रारंभिक Exam का रिजल्‍ट जारी, मेन के एडमिट कार्ड भी तैयार

मीडिया पर रखी जा रही है निगाह

म्यांमार में सरकारी मीडिया और देश में समाचार तथा सूचना का मुख्य स्रोत बन चुके फेसबुक पर पैनी निगाह रखी जा रही है। फेसबुक का इस्तेमाल प्रदर्शन करने के लिए भी किया जाता रहा है। गौरतलब है कि म्यामांर में सेना ने तख्तापलट करके शीर्ष नेता आंग सान सू ची समेत उनकी पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध का पति करता था विरोध, प्रेमियों के साथ मिलकर पत्‍नी ने कर दी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...