spot_img

रांची को कुपोषण मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं लोग : डीसी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • डीसी ने पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना
  • पौष्टिक आहार और उचित पोषण के प्रति किया जाएगा जागरूक
  • राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
  • जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पोषण के प्रति किया जाएगा जागरूक

रांची : राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रांची जिले में पोषण अभियान चलाया जा रहा है। यहां के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पोषण जागरूकता रथ के माध्यम से पोषण संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। लोगों को पोषण अभियान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पोस्टर, पम्पलेट, हैंडबिल के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को रांची के डीसी छवि रंजन ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती एवं विभिन्न सीडीपीओ मौजूद थीं।

Read More : खेसारी लाल यादव को देखने पहुंची हजारों की भीड़ हो गई बेकाबू, पत्‍थरबाजी के बाद लाठीचार्ज

अभियान में सबकी भागीदारी अपेक्षित

जागरूकता रथ को रवाना करने के बाद डीसी छवि रंजन ने कहा कि पौष्टिक आहार और उचित पोषण के प्रति जागरूकता के लिए इस अभियान में सबकी भागीदारी अपेक्षित है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडो में स्वास्थ्य सहियाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हर ज़िलावासी रांची को कुपोषण मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भूमिका से अवगत कराया

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने बताया कि गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, बच्चे एवं किशोरियों को पोषक आहार के रूप में क्या-क्या लेना चाहिए, इसके बारे में अभियान के तहत विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को अपनी भूमिका से अवगत कराया गया है।

कोरोना से बचाव को लेकर लोगों से की गई अपील

आपकी सुरक्षा, आपके हाथ। कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा घटाएं। फेस मास्क का करें इस्तेमाल। सोशल डिस्टेंसिंग का करें अनुपालन। हाथों को साबुन से धोना रखें याद। खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। ध्यान रखें, लापरवाही न करें।

Read More : मुठभेड़ में बच निकला PLFI सबजोनल कमांडर लाका पाहन, हथियार के साथ दस्‍ते का एक सदस्‍य धराया

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...